यह एक कहानी है एक लड़के की, या फिर मेरी नहीं, लेखक कहना सही होगा। हाँ, "लेखक" शब्द अच्छा लगता है, किसी को पता नहीं चलेगा कि यह कहानी किसकी है, लेकिन जिस जगह की यह कहानी है, वहाँ के लोग शायद जान जाएं। लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। तो ऐसे में मैं यह सब लिखता रहूंगा। अब मैं, यानी लेखक, यानी वो लड़का... ये क्या सस्पेंस दे रहा हूँ? अरे नहीं, क्या बात कर रहा हूँ, "यार, मैं खुद से ही बात करता रहता हूँ।" आइए, मैं बताता हूँ उस लेखक के बारे में, यानी मैं खुद। तो अब... मेरा नाम, अरे नहीं, अपना नाम नहीं लिखना है, नाम की जगह "लेखक" लिखना है। ठीक है भाई! क्या बात है, मैं खुद को भाई कह रहा हूँ। तो मैं लेखक, बात उस समय की है जब समय था...लगभग मुझे याद नहीं, लेकिन मैं बताता हूँ, यह बात सन 2005 की है। उस समय मेरी उम्र लगभग 6 साल रही होगी। हमारा सरकारी स्कूल हमारे घर से बहुत दूर था, और हाँ, दूर तो अब भी है, बच्चों के लिए। हमारे घर से थोड़ी दूर एक गाँव था। उस गाँव में एक बाबा रहते थे। मतलब अब वो बाबा नहीं हैं। वह गाँव के बच्चों को पढ़ाया करते थे। जिन्होंने बाबा से शिक्षा ली...
"जादुई और साइंस फिक्शन की दुनिया" एक ऐसी कहानी है जो जादू और विज्ञान के अद्भुत संगम को प्रस्तुत करती है और दर्शकों को एक अनोखी यात्रा पर ले जाती है।




.jpg)
.jpg)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें